- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
30 घंटे से लगातार खुला है गंभीर डेम का एक गेट
उज्जैन:वर्षों बाद ऐसी स्थिति बनी कि गंभीर बांध के गेट एक मानसून सीजन में 10 से अधिक बार खोलने पड़े हों, जबकि पिछले 30 घंटों से गंभीर का एक गेट खुला है। अधिकारियों का कहना है कि जिले भर में लगातार हो रही बारिश के कारण ऐसी स्थिति बनी है। इधर रात में बारिश रुकने के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम हुआ, लेकिन सुबह 10 बजे से पुन: रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया।
जिले की औसत बारिश 36 इंच के आंकड़े को पार करते हुए इस मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा ३९ इंच को पार कर चुका है। पिछले तीन दिनों से लगी बारिश के झड़ी के कारण गंभीर बांध, शिप्रा नदी सहित सभी छोटे-बड़े तालाब लबालब हो चुके हैं। गंभीर बांध में तेजी से पानी की आवक होने के कारण सोमवार सुबह 6 बजे एक गेट को 1 मीटर खोला गया था जो 30 घंटे बीत जाने के बाद भी खुला रहा। अधिकारियों ने बताया कि बांध की क्षमता 2250 एमसीएफटी है, लेकिन फिलहाल 2100 एमसीएफटी पर मेंटेन करते हुए डेम के गेट खोले गये हैं।
कैचमेंट एरिया में बारिश रात में रुकी रही उसके बावजूद डेम में पानी की आवक जारी है। इधर सोमवार को झमाझम बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ता गया और शाम तक छोटे पुल से 12 फीट ऊपर तक नदी में पानी बह रहा था। रात से बारिश थमने के बाद नदी का जलस्तर कम होना शुरू हुआ और सुबह छोटे पुल से 6 फीट ऊपर पानी बह रहा था। सुबह 10 बजे से शहर में एक बार फिर रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो चुका था।