- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
जिला चिकित्सालय में जमीन पर कंबल बिछाकर उपचार
उज्जैन। जिला चिकित्सालय के वार्डों में इन दिनों मरीजों को जमीन पर कंबल बिछाकर उपचार दिया जा रहा है। अव्यवस्थाओं के बीच उपचार के कारण मरीज और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं।
डॉ. विक्रम रघुवंशी ने चर्चा में बताया कि लगातार बारिश के बाद मौसम सामान्य होने लगा है। इस बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। तेज बुखार के कारण मरीजों को भर्ती भी करना पड रहा है। इस कारण वार्डों में मरीजों की संख्या बढने के कारण पर्याप्त पलंग उपलब्ध नहीं हैं और मरीजों को जमीन पर उपचार दिया जा रहा है, लेकिन जमीन पर भी मरीजों को गद्दे उपलब्ध नहीं हो रहे। मरीजों को ओढऩे के लिये दिये जाने वाले कंबलों को बिछाकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
सुबह मरीजों और उनके परिजनों द्वारा अव्यवस्थाओं की शिकायत नर्स तथा वार्डबाय से की, क्योंकि एक मरीज को ओढने के लिये एक कंबल दिया जाता है। यदि मरीज उसे जमीन पर बिछा ले तो ओढने के लिये दूसरा कंबल भी नहीं दिया जाता ऐसे में मरीजों की परेशानी बढती जा रही है।