- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
धूप निकलते ही सोयाबीन कटने लगेगी, मंडी में 3825 रुपए बिकी
धूप निकलते ही सोयाबीन कटने लगेगी, मंडी में 3825 रुपए बिकी
उज्जैन | तेज धूप निकलते ही गीली, सूखी सोयाबीन की कटाई तेजी से होने लगेगी। मशीन तो गीला सोयाबीन भी निकाल देती है। सीजन की शुरुआत में 30 फीसदी तक गीला सोयाबीन ही बिकने आता है। 11 फीसदी की नमी तो प्लांट वाले छूट देते हैं, लेकिन 30 फीसदी तक गीला सोयाबीन खरीदने वालों की गाड़ियांे पर प्लांट जमकर कटौती कर देते हैं या गाड़ी वापस कर देते हैं। क्लेम कंडीशन पर प्लांट को भेजा गया सोयाबीन ही जांच के बाद खाली होता है। किसानों ने पानी ज्यादा गिरने से सोयाबीन को नुकसान होना बताया है। ऊंचाई वाले इलाकों की उपज ठीकठाक बताई गई है। मंडी नीलामी में कम आवक से भाव जंप ले रहे हैं। मंडी नीलामी में 3825 रुपए के भाव सोयाबीन के बोले गए। नए सीजन की तैयारी वाले लाखों रुपए से इस व्यापार में घाटा खाकर अपनी पूंजी समाप्त कर बैठे। अब फिर नए सीजन में सोयाबीन खरीदेंगे।