- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन:भाजपा नेता के घर फायरिंग
उज्जैन। पंड्याखेड़ी में रहने वाले भाजपा नेता के घर बीती रात आधा दर्जन बदमाशों ने हमला बोलते हुए तोडफ़ोड़ की और दो फायर भी किये। चिमनगंज पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
लोकेन्द्र सिंह उर्फ लक्की भाजपा युवा मोर्चा का नेता है। बीती रात उसके घर राहुल, गोकुल, गज्जू सहित आधा दर्जन से अधिक युवक हथियारों से लैस होकर पहुंचे और घर के बाहर रखी कार के कांच फोड़ दिये। इसके बाद कूलर, मीटर आदि में भी तोडफ़ोड़ की।
लोकेन्द्र सिंह के पिता घर से बाहर निकले तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कया और हवा में दो फायर कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि कॉलोनी के पिछले हिस्से में उनका कच्चा मकान स्थित है वहां पहुंचकर बदमाशों ने आग लगा दी थी और उसके बाद घर पहुंचकर हमला किया।