- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
सांईविहार कॉलोनी के रहवासी कंट्रोल रूम पर पहुंचे, कहा-कॉलोनी असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी
सांई विहार कॉलोनी स्थित मकान में इंदौर की युवती के साथ पांच युवकों के होने पर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस ने मौके से एक युवक व युवती को पकड़ा था। शेष युवक इस दौरान वहां से भाग गए थे। कॉलोनी के लोगांे ने आरोप लगाया था कि मकान मंे कुछ गलत गतिविधि की आशंका थी इसीलिए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया। रविवार को सांई विहार काॅलोनी के रहवासी पुलिस कंट्रोल पहुंचे व सीएसपी ऋतु केवरे को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि कॉलोनी में छात्र बनकर युवकों ने मकान लिया था जबकि वे स्पा सेंटर पर काम करते है। मकान में शराब पार्टी समेत असामाजिक गतिविधि होती है।
कंट्रोल रूम पर सीएसपी से चर्चा करते सांई विहार कॉलोनी के रहवासी।
दूसरे पक्ष ने भी आवेदन दिया है, जिसमें जांच की जाएगी
सीएसपी ने कहा जैसी घटना बताई गई है वैसा कुछ सामने नहीं आया। उक्त युवकों के साथ भी मारपीट की गई और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। दूसरे पक्ष ने भी आवेदन दिया है जिसमें जांच की जाएगी। जिस युवती को मकान से लेकर आए थे वह इंदौर की निवासी है और यहां मसाज पार्लर में आठ हजार रुपए महीने की नौकरी की बात करने के बाद वापस इंदौर जाने से पहले युवक को भाई बनाया हुआ है इसलिए उसके यहां कुछ देर रूक गई थी। युवती के बारे में जानकारी जुटाई है और वह गरीब परिवार से है। उसकी सगाई भी हो चुकी है। टीआई राममूर्ति शाक्य ने बताया कि घटना में फुटेज व वीडियो की भी जांच की जा रही है।