- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार से लागू होगी नई व्यवस्था
उज्जैन. महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश बंद होने की स्थिति में 1500 रुपए शुल्क देकर गर्भगृह में जाकर बगैर पुजारी के जलाभिषेक कर सकेंगे। यह सुविधा बुधवार से शुरू होगी।
अभी गर्भगृह में प्रवेश बंद होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को केवल दूर लगे पात्र में ही जल अर्पित करना होता है। अभी गर्भगृह में प्रवेश के लिए उन्हें 1700 रुपए की अभिषेक सुविधा लेना होती है। इसमें वे पुजारी के साथ जाकर गर्भगृह में पूजन कर पाते हैं। श्रद्धालुओं को सीधे जलाभिषेक की सशुल्क सुविधा की योजना मंदिर समिति ने बनाई है।
प्रशासक एसएस रावत के अनुसार प्रतिदिन सुबह 8 से 10 और दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच 1500 रुपए शुल्क चुकाने पर गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पंडे-पुजारियों के साथ जाने की जरूरत नहीं रहेगी।
शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपए
मंदिर में सशुल्क दर्शन की सुविधा भी है। सामान्य की बजाए वीआईपी कतार से दर्शन के लिए मंदिर समिति के काउंटर पर 250 रुपए शुल्क देकर सशुल्क शीघ्र दर्शन की रसीद लेकर भी दर्शन किए जा सकते हैं।