- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
ए-ग्रेड विक्रम विवि के बदतर हालात: शिक्षकों ने भी मान लिया कि व्यवस्था तो सुधरेगी नहीं, टूटे बोर्ड पर पढ़ाया लाभ-हानि का अकाउंट
उज्जैन | विक्रम विश्वविद्यालय की कॉमर्स अध्ययनशाला की यह तस्वीर विश्वविद्यालय की व्यवस्था आैर हालात खुद बयां कर रही है। जबकि विश्वविद्यालय को ए-ग्रेड का तमगा मिला हुआ है। जी हां, आपने ठीक पढ़ा। यह ए-ग्रेड विश्वविद्यालय ही है लेकिन हालात सी-ग्रेड से भी बदतर हैं। कॉमर्स अध्ययनशाला की कक्षा में लगा यह बोर्ड आधा टूट चुका है। इसे सुधारा नहीं गया तो शिक्षकों ने भी मान लिया कि व्यवस्था तो नहीं सुधरेगी, इसलिए टूटे हुए बोर्ड पर ही एकाउंटिंग विषय में ट्रेडिंग एंड प्रॉफिट एंड लॉस एकाउंट आैर बैलेंस शीट बनाकर विद्यार्थियों को पढ़ा दिया। जबकि इसी डिपार्टमेंट में सबसे अधिक 756 विद्यार्थी पढ़ते हैं।