- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
पुलिस बल पहले से मौजूद था फिर भी पुतला दहन नहीं रोक सके
गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाने पर एनएसयूआई ने पीएम का पुतला फूंका।
उज्जैन | कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित गांधी परिवार के सदस्यों की एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का दूसरे दिन भी विरोध किया।
एनएसयूआई सोमवार दोपहर में शहीद पार्क की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर फ्रीगंज टॉवर पर पहुंची, यहां पहले से पुलिस बल मौजूद था तथा आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दमकल को भी बुलवा लिया था। पुलिस बल ने एनएसयूआई के नेताओं काे रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुतले का दहन कर दिया। पुतले में एनएसयूआई के नेता पेट्रोल डालकर लाए थे, आग लगाते ही पुतला जल गया। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रितेश शर्मा आदि से पुलिस बल की झड़प भी हुई। जिला अध्यक्ष अंबर माथुर ने बताया केंद्र सरकार द्वारा गांधी परिवार के सदस्यों की एसपीजी सुरक्षा हटाई जाने के विरोध में पीएम मोदी के पुतले का दहन किया है।