नए स्वीमिंग पूल का लोकार्पण निरस्त

उज्जैन। नगर निगम परिसर में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम द्वारा निर्मित अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल का रविवार दोपहर 1 बजे लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें केन्द्रीय मंत्रियों के अलावा राज्य शासन के मंत्री भी शामिल होने वाले थे लेकिन सुबह 11.24 बजे प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन के कारण प्रदेश में राजकीय शोक की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली।

इस संबंध में कलेक्टर शशांक मिश्र ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल से संपर्क किया जा रहा है। हालांकि कार्यक्रम निरस्त होने की संभावना है। इधर नगर निगम अधिकारियों द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम के लिए सुबह तक तैयारियां की जा रही थी।

Leave a Comment