- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
देवासगेट से महामृत्युंजय द्वार पहुंचने में पौन घंटा लेती है बस तो नानाखेड़ा से मात्र 40मिनट में ही छोड़ देती है इंदौर अरविंदो
उज्जैन-शहर की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा इंदौर और देवास के लिए बसें नानाखेड़ा बस स्टैंड से ही चलने के सख्त निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का उल्लंघन करते हुए आज भी कुछ बसें देवासगेट बस स्टैंड से चल रही है।
जिससे शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था बिगड़़ रही है, इन बसों के कारण रोजाना देवासगेट चौराह से महामृत्युंजय द्वार तक जाम जैसी स्थिति बनती रहती है, लेकिन निर्देशों की ताक पर शासन के जिम्मेदार फिलहाल इस संबंध में कहने से बच रहे हैं।
दरअसल जब अक्षरविश्व के प्रतिनिधि द्वारा देवासगेट बस स्टैंड से चलने वाली बसों का जायजा किया तो यह बात सामने आई कि शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा पूर्व में इंदौर के लिए बसें केवल नानाखेड़ा बस स्टैंड से चलाने के लिए निर्देश दिये गए थे।
जिसका पालन नहीं किया जा रहा है, वहीं इन बस में बैठकर देवासगेट से महामृत्युंजय द्वार तक बस को पहुंचने में ४६ मिनट का समय लग रहा है और महामृत्युंजय द्वार से इंदौर अरविंदो तक पहुंचनें में मात्र ४० मिनट का समय लगता है।
बसों का यह है देवासगेट से इंदौर का रुट और समय
सोमवार शाम ५ बजे अक्षरविश्व प्रतिनिधि ने देवासगेट बस स्टैंड से बस में सफर किया तो बस देवासगेट स्टेंड पर १० मिनट ही खड़ी रही। उसके बाद ३ मिनट रेलवे स्टेशन, २ मिनट मालगोदाम चौराहा, २ मिनट इंदौर गेट चौराहा, ३ मिनट गधापुलिया चौराहा व ७ मिनट गोल्डन पेट्रोलपंप के सामने, १० मिनट नानाखेड़ा बस स्टैंड, २ मिनट सी-२० मॉल के सामने, २ मिनट काला पत्थर चौराहा और ५ मिनट महामृत्युंजय द्वार तक इस प्रकार झूलते-झूलते जाने में बस को उतना समय लग रहा है
जितना नानाखेड़ा बस स्टैंड से इंदौर अरविंदो तक जाने में भी नहीं लग लगता। गौरतलब है कि टाइम कवर करने के चक्कर में बसों की अधिक स्पीड के कारण रोजाना हजारों यात्रियों और दो पहिया वाहन चालकों की जान को खतरा बना रहता है।
जब इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारे पास राज्य परिवहन निगम का ऐसा कोई आदेश नहीं है जिससे हम देवासगेट से इंदौर के लिए बसें रोक सके।इसी के साथ जब आरटीओ अधिकारी अरविंद खुशराम से बात कि गई तो उन्होंने कहा कि अगर इस संबंध में अगर राज्य परिवहन निगम से पूर्व में कोई आदेश दिये होंगे तो मैं जांच करके कार्यवाही करूंगा।