- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
लंबी कतार में घंटों इंतजार से थक जाता शरीर, मन हो जाता खिन्न
बाबा महाकाल के दर्शन की अभिलाषा… ठीक से नहीं हो पाते दर्शन, मंदिर परिसर मेें वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग हो व्यवस्था
उज्जैन. बस से उतरे और ऑटो वाले से कहा भैया महाकाल मंदिर ले चलो। ऑटो वाला हम बूढ़ा-बूढ़ी को दूर ही छोड़कर चला गया। वहां से पैदल जैसे-तैसे इधर-उधर पूछते हुए सामान्य दर्शनार्थियों की लाइन में लगे। काफी भीड़ थी, डेढ़ घंटे चलने के बाद मंदिर परिसर तक पहुंचे हैं। अब चला नहीं जाता, जी चाहता है बैठ जाएं, लेकिन सब कह रहे हैं कि बस आ ही गया है, थोड़ा और चल लो। लकड़ी के सहारे धीरे-धीरे वहां तक भी पहुंचने की हिम्मत कर रहा हूं, बाबा थोड़ी सी शक्ति और दे दें, तो दर्शन कर लूं। यह दर्द है उन बुजुर्गों का जो दूरदराज से बाबा महाकाल के दर्शन करने बड़ी आस के साथ आते हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं की मार से उनके अरमानों पर पानी फिर जाता है। मन मायूस हो जाता है। बता दें कि पत्रिका ने इस मामले को लेकर (वरिष्ठों को मिले सम्मान अभियान) शुरू किया है, जिससे यहां पहुंचने पर कोई श्रद्धालु किसी भी प्रकार से अपमानित न हो।
मंदिर प्रबंधन हमारे लिए अलग व्यवस्था करे
हाथ में लाठी का सहारा लिया रमेश चंद्र और उनकी पत्नी कल्याणी शुक्रवार को खरगोन के समीप किसी गांव से महाकाल दर्शन करने उज्जैन आए थे। लडख़ड़ाते कदमों से धीरे-धीरे चलकर वे मंदिर पहुंचे। मंदिर आने पर पहले वे बैरिकेड्स में चले, फिर झिगजेग और बाद में टनल से होते हुए मंदिर परिसर में आए। यहां जब उनसे पूछा गया कि आपने वीआईपी टिकट क्यों नहीं ली, उससे जल्दी पहुंच जाते, तो कहने लगे कि भगवान के घर वीआईपी बनकर नहीं आना चाहिए। सामान्य रूप से आने पर ही वे हमें आशीर्वाद देते हैं। फिर कहा कि मंदिर प्रबंधन को हमारे जैसों के लिए यदि अलग से कोई रास्ता तय कर दिया जाए, तो काफी परेशानियां कम हो जाएंगी।
हाथ पकड़ा, सहारा दिया और पहुंच गए मंदिर
मंदिर परिसर में ही आम दर्शनार्थियों की कतार में बुजुर्ग दंपति एक-दूसरे का हाथ पकड़े जल्दी-जल्दी चले जा रहे थे। उनकी पत्नी से चला भी नहीं जा रहा था, सांस फूल रही थी और डगमगाते कदमों से वे जैसे-तैसे चल रही थीं। वृद्ध पति ने हाथों का सहारा दिया तो वे थोड़ा संभलीं और उनके साथ चल दीं। ये लोग ग्वालियर से यहां दर्शन के लिए आए थे।