- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
टीआई के ड्रायवर ने फ्रीगंज ब्रिज पर वाहन खड़ा किया ताकि लोग….
उज्जैन।फ्रीगंज ब्रिज से टॉवर तरफ जाने के लिये मार्ग एकांकी है। यहां से टर्न लेकर वाहन चालकों को घासमंडी की तरफ से टावर जाना होता है, लेकिन वाहन चालक इस नियम का पालन नहीं करते और रांग साइड से टावर की तरफ जाते हैं। यातायात पुलिस द्वारा दोपहर के समय ग्राण्ड होटल के पास खड़े होकर रांग साइड आने वाले चालानी कार्रवाई करते हैं, लेकिन लोग गलती दोहराकर दुर्घटना का शिकार भी होते हैं।
सुबह करीब 10.30 बजे माधव नगर थाना प्रभारी का ड्रायवर फ्रीगंज ब्रिज के टर्न पर टीआई का बोलेरो वाहन लेकर खड़ा गया ताकि लोग अपने वाहन लेकर रांग साइड न जाएं। करीब 10 मिनट तक पुलिस वाहन के खड़े रहने तक सभी प्रकार के वाहन चालक नियमानुसार घासमंडी की तरफ जाते रहे। ड्राइवर ने बताया कि यातायात पुलिस की समझाइश और चालानी कार्रवाई के बाद भी वाहन चालक सुधरने को तैयार नहीं।
टीआई साहब को लेने जा रहा था। उनका कॉल नहीं आया तो वाहन लेकर यहीं खड़ा हो गया ताकि लोग नियम का पालन करें। कुछ देर बाद टीआई का कॉल आते ही ड्रायवर बोलेरो वाहन लेकर चला गया और लोगों ने फिर शार्टकट के चक्कर में रांग साइड से वाहन लेकर गुजरना शुरू कर दिया।