- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
सुबह कोहरे का डेरा, ठिठुरती रहे लोग
दिन के पारे में ३.५ डिग्री और रात में २ डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज
उज्जैन. उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा का असर शहर में भी दिखाई दे रहा है। पूरे दिन ठंडी हवा चलती रहीं। रात और दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इस कारण सर्दी बढ़ गई है।
ठंड ने अपना असर फिर से दिखा दिया है। गुरुवार की सुबह कोहरे के बीच हुई। सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता करीब ३०० मीटर रही। एेसे में वाहन हेडलाइट चालू कर चलाने पड़े। जैसे-जैसे दिन बढ़ा वैसे-वैसे कोहरा कम हो गया। वहीं दिनभर बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलती रही। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली। गुरुवार को शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज ७.५ डिग्री का ही अंतर रहा। अधिकतम तापमान २०.० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.५ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान १२.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह एक रात के पूर्व की तुलना में २.० डिग्री कम रहा।
मौसम वैज्ञानियों के अनुसार दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम का असर एक-दो दिन रहेगा। इस दौरान मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद एक बार फिर पारे में और गिरावट होने के साथ सर्दी में बढ़ोतरी होगी। इस लिहाज से वर्ष २०१९ की विदाई और नए वर्ष का आगमन कड़ाके की ठंड में होने के आसार हैं।