- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
उज्जैन में अभी-अभी आईटीआई के छात्र ने लगाई फांसी
शुक्रवार सुबह आईटीआई के एक छात्र ने फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली।
उज्जैन. शहर में इन दिनों आत्महत्या करने वालों का ग्राफ बढ़ रहा है। पिछले दिनों ऋषिनगर की एक महिला ने घरेलु विवाद के चलते फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली, वहीं शुक्रवार को सुबह आईटीआई के एक छात्र ने फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने का कारण फिलहाल नहीं पता है, मामले की जांच की जा रही है।
शुक्रवार सुबह जब परिजन सोकर उठे तो बेटे को फंदे पर झूलते पाया। यह देखकर सभी के होश उड़ गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हेमंत पिता बद्रीलाल परमार (19) निवासी अमर नगर उज्जैन ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली है। परिजन को बेटे का शव बरामदे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। मामले में चिमनगंज मंडी पुलिस ने जांच की बात कही है।