- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
शहर की नृत्यांगनाओं ने सिंगापुर में लहराया प्रतिभा का परचम
उज्जैन। शहर की नृत्यांगनाओं ने सिंगापुर में अपनी नृत्यकला का परचम लहराया। प्रतिभा संगीत कला संस्थान की नृत्यांगनाओं ने अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ पुणे द्वारा 26 से 29 दिसंबर तक सिंगापुर में आयोजित नौवें कल्चरल ओलिंपियाड में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। सीनियर वर्ग कथक एकल नृत्य में कावेरी भटनागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग कथक एकल नृत्य में इशानी भट्ट को पहला स्थान व सानिका साठे को मेरिटोरियस अवार्ड मिला। जूनियर वर्ग सेमिक्लासिकल में नव्या जोशी को दूसरा स्थान मिला। पद्मजा रघुवंशी व प्रतिभा रघुवंशी के मार्गदर्शन में इन नृत्यांगनाओं ने अपनी नृत्या कला को नई ऊंचाई दी।