- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
मंगलनाथ मंदिर पर ऑनलाइन रसीद सेवा केन्द्र का शुभारंभ
उज्जैन:शिप्रा तट स्थित मंगलनाथ मंदिर पर आज से ऑनलाइन पूजा हेतु रसीद सेवा केन्द्र का प्रारंभ किया गया है। दरअसल मंगलनाथ मंदिर पर मंगलदोष निवारण के लिए भातपूजा का बड़ा महत्व होता है, जिसका लाभ उठाने के लिए आए दिन देश-विदेश से भी श्रद्धालु मंगलनाथ मंदिर पर आते हैं लेकिन भातपूजा की एडवांस बुकिंग के चलते अधिकांश श्रद्धालु भाजपूजा कराए बिना ही लौटना पड़ता हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
गौरतलब है कि कुछ विशेष पर्व पर मंगलनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता हैं कि बाहर से आने वाले सभी श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल पाना संभव नहीं होता हैं। अमूमन इस बात को ध्यान में रखकर मंगलनाथ मंदिर प्रशासन ने अब श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पूजा हेतु रसीद सेवा केन्द्र का प्रारंभ किया गया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार भातपूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते है। आज मंगलनाथ मंदिर के महंत अक्षय भारती ने ऑनलाइन काउंटर से पहली रसीद यजमान को सौंपी है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए मंदिर की वेबसाइड www.mangalnathujjain.com पर लॉनगन कर सकते हैं।