- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
बारकोड नहीं, पुराने पेटर्न की कॉपियों पर ही लिखना होंगे परीक्षा में उत्तर
उज्जैन:विक्रम विवि प्रशासन अब आगामी मार्च माह के दौरान होने वाली परीक्षाओं में बारकोड वाली कॉपियों के झमेले में नहीं पड़ेगा। अर्थात बगैर बारकोड वाली कॉपियां ही परीक्षाओं में विद्यार्थियों को दी जाएगी। इसके पीछे कारण यह है कि विवि प्रशासन परीक्षा परिणामों में देरी नहीं करना चाहता है। क्योंकि बारकोड के चक्कर में २०१९ में ली गई परीक्षाओं के परिणामों को घोषित करने में बहुत देरी हो गई थी, इसलिए इस वर्ष होने वाली परीक्षा परिणामों के मामले में विवि प्रशासन फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। इधर परीक्षाओं की तैयारियां भी शुरु कर दी गई है।
बारकोड कॉपियों के मामले में विवि की आलोचना हुई थी, क्योंकि परिणाम बारकोड के चक्कर में ही इतनी देरी से घोषित हो सके थे और इस कारण परीक्षार्थियों को तो परेशानी हुई। वहीं विवि प्रशासन की आलोचना भी इस बात के लिए हुई थी कि वह नये प्रयोग आखिर क्यों करता है। लिहाजा इस वर्ष मार्च माह के दौरान होने वाली परीक्षाओं में विवि प्रशासन दूध का जला छांछ भी फूंक-फूंककर वाली बात को चरितार्थ करने जा रहा है।
इधर बीते वर्ष जितनी बारकोड वाली कॉपियां खरीदी गई थी, उसमें से जितनी भी बची हुई है वह धूल खा रही है। हालांकि इनका इस्तेमाल अब सामान्य कॉपियों के रूप में करने की जानकारी प्राप्त हुई है। विवि प्रशासन के कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा ने अक्षरविश्व को बताया कि बारकोड वाली कॉपियों को सुरक्षित रखा गया है एवं इस बार होने वाली परीक्षाओं में बची हुई कॉपियों का उपयोग सामान्य रूप से होगा।
इन परिणामों में बाजी मारी
दिसंबर में विवि के विभिन्न विभागों में सीबीसीएस अर्थात च्वाइस बेस्ट सेमिस्टर सिस्टम से परीक्षाओं का आयोजन किया था। इसके परिणाम आना शुरु हो गये है। कुल मिलाकर मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने में भले विवि पिछड़ा रहा हो, लेकिन सीबीसीएस के तहत होने वाली परीक्षाओं के परिणामों को घोषित करने में विवि प्रशासन ने बाजी मार ली है।
अधिसूचना जल्द जारी होगी
कुलपति डॉ. बालकृष्ण शर्मा ने अक्षरविश्व से चर्चा करते हुए बताया कि मुख्य परीक्षाओं की तैयारियां शुरु हो गई है। हाल ही में समस्त कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक हुई है तथा इसमें तैयारियों को लेकर चर्चा कर निर्णय लिए गए है। इसी सप्ताह परीक्षाओं को लेकर अधिसूचनाा जारी हो जाएगी। परीक्षाएं समय पर होगी और परिणाम भी समय पर ही घोषित किये जाएंगे।