- तराना में दो दिन हिंसा और तनाव के बाद हालात सामान्य: आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ में बसें-कारें जलीं, 19 गिरफ्तार; पुलिस तैनाती जारी
- 77वें गणतंत्र दिवस के लिए उज्जैन तैयार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फहराएंगे तिरंगा, कार्तिक मेला ग्राउंड में पहली बार होगा जिला स्तरीय आयोजन
- महाकाल मंदिर में शनिवार तड़के खुले पट, भस्म आरती में साकार रूप में दिए बाबा ने दर्शन
- बसंत पंचमी पर सांदीपनि आश्रम में विद्यारंभ संस्कार, भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली में गूंजे पहले अक्षर
- बसंत पंचमी पर महाकाल दरबार पीले रंग में सजा, आज से होली तक रोज अर्पित होगा गुलाल
महाकाल परिसर में है शहर का दूसरा शक्तिपीठ देवी अवंतिका
ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में विराजित देवी अवंतिका शहर का दूसरा शक्तिपीठ है। ज्यादातर लोग उज्जैन में एक मात्र हरसिद्धि का शक्तिपीठ होना जानते हैं लेकिन पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उज्जैन में दो शक्तिपीठ होना बताए गए हैं। पहला हरसिद्धि और दूसरा अवंतिका देवी। उज्जैन में हरसिद्धि पर सती की कोहनी व अवंतिका देवी मंदिर पर होंठ गिरे थे। प्राचीनकाल में दोनों शक्तिपीठ टेकरी पर आमने-सामने हुआ करते थे।
उज्जैन की अधिष्ठात्री देवी
देवी अवंतिका उज्जैन की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके नाम से ही उज्जैन का प्राचीन नाम अवंतिका पड़ा था। अवंतिका देवी के पास महाकाल के होने से आज भी उज्जैनवासी महाकाल को अवंतिकानाथ भी कहते हैं। देवी के पास ही एक भैरव प्रतिमा भी विराजित है।