- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
उज्जैन:32 वीं बटालियन का प्रधान आरक्षक छत पर मृत मिला
बलवीर सिंह चौहान पिता चंद्रपाल 53 वर्ष निवासी 32 वीं बटालियन सी कंपनी में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ था और वर्तमान में डीआरपी लाइन से बलवीर की ड्यूटी नागझिरी नाके पर लगाई गई थी। बलवीर ने रात 10 बजे तक अपनी ड्यूटी की और साथियों से बातचीत भी अच्छे से करता रहा। उसने दोस्तों को बताया कि पत्नी रेखादेवी के पेट में दर्द है उसकी दवा लेकर घर जाना है। बलवीर के दोस्तों ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे बलवीर की पत्नी रेखा नींद से जागी तो पति को घर में नहीं पाया।
दरवाजा खोलकर बाहर आने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा बाहर से बंद था जिसे पड़ोसी से खुलवाया और छत पर देखा तो बलवीर बेहोश पड़ा था। रेखा देवी ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी जिसके बाद डीआरपी लाइन की एम्बुलेंस से बलवीर को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है बलवीर के छोटे बच्चे हैं और अचानक उसकी मौत होना संदिग्ध है। सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।