- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
निगम के चार बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट की 101 दुकानें खाली फिर भी चार स्थानों पर नए कॉम्प्लेक्स की तैयारी
जिम्मेदारों की अदूरदर्शिता का ही नतीजा है कि जनता के टैक्स से बनाए चार कमर्शियल कॉम्प्लेक्स की 101 दुकानें सालों बाद भी खाली पड़ी हैं। नगर निगम ने 2007-08 में आर्य समाज मार्ग (बहादुरगंज) में एक करोड़ रुपए की लागत से जी प्लस वन सब्जी मंडी बनाई थी। 12 साल बाद भी उसका लोकार्पण तक नहीं हुआ। इसकी एक भी दुकान अब तक किसी ने नहीं ली। निगम अब तक तय नहीं कर पाया इसका क्या उपयोग किया जाए। इसी तरह खाराकुआं थाना के पास पुराने फायर ब्रिगेड, क्षीरसागर और मिर्ची नाला पर निगम ने कॉम्प्लेक्स तो बनाए लेकिन उनकी सभी दुकानें अब तक नीलाम नहीं हुई। हाल ही में हुए सम्मेलन में निगम ने शहर के चार स्थानों पर कॉम्प्लेक्स बनाने पर सहमति दी है। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि शहर को ऐसे कॉम्प्लेक्स की जरुरत है। यह भी कहा कि अब ऐसे काम करने होंगे जिससे निगम की आय बढ़े। निगम अफसरों का कहना है खाली दुकानों को नीलाम करने के लिए दो-तीन बार टेंडर निकाले हैं लेकिन अब तक कोई खरीदार नहीं मिला है।