- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
पुराने शहर को डूब से बचाने के लिए 64 लाख से होगा सुधार, 3 दिन में काम शुरू
नई सड़क से लेकर बेगमबाग तक बारिश का पानी जमा होने की समस्या से अब रहवासियों और व्यापारियों को निजात मिलने वाली है। नगर निगम ने इसके पहले चरण में 64 लाख रुपए का टेंडर मंजूर कर दिया है। ठेकेदार के साथ अनुबंध हो गया है तथा शुक्रवार को उसे वर्क ऑर्डर देकर काम शुरू करने के लिए कह दिया जाएगा। संभावना है सोमवार से ठेकेदार नाला चौड़ीकरण का काम शुरू कर सकता है।
नईसड़क, फव्वारा चौक, दौलतगंज, बोहरा बाखल, तोपखाना, खंदार मोहल्ला, नलियाबाखल, बेगमबाग क्षेत्र में बारिश होते ही सड़कें पानी में डूब जाती हैं। 50 साल से भी ज्यादा पुरानी यह समस्या बारिश में क्षेत्र की दुखती नब्ज है। पिछले दिनों भी बारिश होते ही यहां जल जमाव हो जाने से लोगों को परेशानी आई। भास्कर ने यह मुद्दा उठाया था।दो तरफा सर्वे से समस्या का स्थायी निदानसिंघल ने बताया इलाके का निगम और पीएचई की टीम ने सर्वे किया है। पीएचई टीम ने रिपोर्ट दी कि अमृत मिशन की सीवरेज पाइप लाइन में इन इलाकों के कौन से हिस्से आते हैं। पहले 64 लाख रुपए से पानी निकासी के लिए नाले का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए ठेका देकर अनुबंध कर लिया है। वर्क आर्डर जारी कर काम शुरू करेंगे।सीवरेज लाइन से गंदगी से भी मिलेगा छुटकारासिंघल के अनुसार सीवरेज प्रोजेक्ट में जहां अंडर ग्राउंड लाइन डाली जाना है, उन्हें छोड़ कर शेष जगह निगम काम कराएगा। अंडर ग्राउंड लाइन डालने से गंदगी से भी छुटकारा मिलेगा। रुद्रसागर के किनारे भी स्ट्रॉम वाटर लाइन डाली गई है। नईसड़क की ओर से आए नाले का पानी भी इसी लाइन में छोड़ेंगे जिससे गंदा पानी रुद्रसागर में नहीं मिलेगा।