- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
- महाकाल मंदिर में बड़ी बैठक: श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर सिंहस्थ-2028 तक रोडमैप तय, 299 करोड़ का बजट मंजूर
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, शेषनाग मुकुट में दर्शन
आज तेज बारिश के आसार:रुक-रुककर हुई बारिश से बड़नगर रोड खिला
शहर सहित जिले के अधिकांश हिस्सों में पिछले दो दिन से हुई बारिश का दौर बुधवार-गुरुवार को लगभग पूरी रात चलता रहा। हालांकि दिन में बूंदाबांदी और हल्की बारिश के बाद फिर से खिली तेज धूप ने गर्मी के साथ उमस बढ़ा दी। जिले की छह तहसीलों में भी बीते 24 घंटों में बारिश हुई। अच्छी खबर यह है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों तरफ से सिस्टम सक्रिय होने के कारण 7 से 11 अगस्त तक तेज बारिश होने के आसार हैं।बुधवार-गुरुवार की रात करीब 12 बजे से हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ, जो सुबह 4 बजे तक चलता रहा। रातभर में शहर में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार शाम तक 0.2 मिमी ही बारिश दर्ज की गई। दिनभर हवा की रफ्तार शून्य से केवल 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस कारण मौसम में गर्मी के साथ ही उमस का असर भी बढ़ गया। शाम 6.30 बजे भी कुछ देर हल्की बारिश हुई। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा, जो सामान्य आैसत तापमान से 3.1 डिग्री अधिक है। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान 23 रहा, जो आैसत से 0.4 डिग्री अधिक है।
गंभीर के बीच में बने टापू पर हर मौसम में खेती कर रहे किसान
इस बार बारिश लंबी खेंच के साथ आ रही है। हालांकि रुक-रुककर गिर रहे पानी के कारण हरियाली चारों ओर बढ़ी है। बढ़नगर रोड पर गंभीर नदी के चारों ओर हरियाली है। गंभीर पर बने डेम से न केवल शहर की प्यास बुझती है, बल्कि इसके बीच के हिस्से में सालभर सब्जियां उगाई जाती हैं। वह भी बगैर अतिरिक्त सिंचाई के। कहने को तो यह क्षेत्र डूब में आता है लेकिन डेम बनाने के एक साल भी यहा पानी नहीं भरा। बड़नगर रोड पर गंभीर मदी के बीच में टापू उभर आया है। इसके ऊपर ही किसान हर मौसम में खेती करते हैं। अभी यहां गिलकी, भिंडी, लौकी और मक्का की खेती की जा रही है।