- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
उज्जैन:श्रीकृष्ण मय हुई भगवान की शिक्षा स्थली
आज पूरे देश के साथ शहर में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव जन्माष्टमी के रूप में मनाया जा रहा है। सुबह से श्रीकृष्ण मंदिरों में भगवान के दर्शनों के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रात में घरों लोग भगवान का विशेष पूजन कर जन्म का उत्सव मनाएंगे।
छत्रीचौक स्थित गोपाल मंदिर में बीती रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। यहां सुबह मां यशोदा की गोद में बाल गोपाल के रूप में भगवान ने दर्शन दिये। वहीं मंगलनाथ मार्ग स्थित सांदीपनि आश्रम में भी विशेष साज सज्जा के साथ भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। रात 12 बजे उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांदीपनि आश्रम पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की।
पं. रूपम व्यास ने बताया कि कोरोना के चलते इस वर्ष जन्माष्टमी पर मंदिर में कागज के फूलों का श्रृंगार किया गया है। यहां भी सुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। वहीं दूसरी तरफ इस्कॉन मंदिर में एलईडी पर लोगों को भगवान के दर्शन की व्यवस्था की गई है। प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का रात 12 बजे जन्मोत्सव मनाने के बाद आज रात जन्माष्टमी के अवसर पर लोग अपने-अपने घरों में भगवान का विशेष पूजन अर्चन करने के बाद जन्मोत्सव मनाएंगे।

