- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
हरसिद्धि चौराहे पर हुई हत्या के तीन आरोपी पकड़ाए
दीपावली की रात हरसिद्धि चौराहे पर हुई हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस हत्या के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सोमवार की रात सर्चिंग की और मंगलवार सुबह ढूंढ निकाला।
पुलिस ने बताया रविवार रात नृसिंह घाट क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय राजेंद्र पिता ओमप्रकाश दोस्तों के साथ हरसिद्धि चौराहे से गुजर रहा था। आकाश और उसके साथियों ने मिलकर उस पर हमला किया जिसमें राजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक तीनाे आरोपी आकाश पिता सुरेश खरे निवासी गणेश कॉलोनी जयसिंह पुरा, राहुल पिता राजू कहार निवासी नृसिंह घाट और मनीष पिता जानकी लाल कहार नृसिंह घाट को पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। मामला अजाक्स थाने को सौंपा हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक आरोपी फरार है पुलिस के अनुसार वह भी जल्द हिरासत में होगा।