- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
युवक से मोबाइल लूटा, फरियादी ने 7 किमी पीछा किया, पेड़ से स्कूटर टकराने से गिरे बदमाश
देवास रोड नागझिरी क्षेत्र में युवक से मोबाइल लूट की घटना हुई। स्कूटर से आए बदमाश मोबाइल झपटकर इंदौर रोड की तरफ भाग गए। फरियादी ने दोस्तों की मदद से बदमाशों का 7 किलोमीटर तक पीछा नहीं छोड़ा। इस दौरान बदमाशों ने चलती गाड़ी से लात मारकर फरियादी को गिरा भी दिया लेकिन उसने फिर उठकर गाड़ी पीछे दौड़ा दी जिससे बदमाश घबरा गए और इंदौर रोड पर गंगेड़ी गांव में पेड़ से जा भिड़े। एक बदमाश भाग निकला लेकिन उसके साथी को युवकों ने पकड़ लिया।
नागझिरी के समीप न्यू इंदिरानगर निवासी राजीवसिंह पंवार 30 साल के साथ वारदात हुई। जिसमें अंकपात मार्ग निवासी गौतम शर्मा मोबाइल लूट के बाद रंगेहाथों पकड़ा गया। वह साथी जेहान अहमद निवासी निकास चौराहा के साथ राजीव से सात सितंबर की रात 8.30 बजे करीब मोबाइल लूटा था। नागझिरी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एक दिन का कोर्ट ने पुलिस रिमांड दिया है। सीएसपी ऋतु केवरे ने बताया आरोपी का साथी जेहान फरार है उसकी भी तलाश जारी है। एसपी सविता सोहाने ने कहा कि फरियादी की जागरूकता व तत्परता से आरोपी पकड़ में आया।
फरियादी ने कहा- मैंने चलती गाड़ी पर बदमाशों के बाल पकड़ने का प्रयास किया तो गिरा दिया

फरियादी राजीव पंवार ने बताया मैं घर के पास फोन पर सिस्टर से बात कर रहा था तभी बदमाशों ने पीछे से हाथ मारकर मोबाइल छीना और इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ भागे। मैंने शोर मचाया व बाइक उठाकर पीछा करना शुरू कर दिया। कॉलोनी में रहने वाले मित्र गोपाल, सूरज, मनीष व पवन भी बाइक से पीछे आ गए और हमने बदमाशों के पीछे गाड़ी दौड़ा दी।
इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बदमाशों के बाल पकड़कर उन्हें गिराने का प्रयास किया तो उन्होंने बाइक काे लात मारी, जिससे मैं गिर गया। इस बीच दोस्त पीछा करते रहे। तपोभूमि पहुंचने के बाद बदमाश गांव में घुस गए। करीब तीन किमी अंदर जाने के बाद उनका स्कूटर पेड़ से टकराया, जिसके बाद एक बदमाश को दोस्तों ने पकड़ लिया। मैं भी पहुंच गया व डॉयल 100 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया।