- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
कांग्रेस नेता भारद्वाज को न्यायालय ने जेल भेजा
अशोक नगर में हुए प्राणघातक हमले के आरोपी कांग्रेस नेता ओम भारद्वाज और उसके साथी धीरेंद्र सिंह कुशवाह को माधवनगर पुलिस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने उन्हें जेल पहुंचा दिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
कांग्रेस नेता ओम भारद्वाज उसके दोनों पुत्र आदर्श एवं अनिकेत भारद्वाज और साथियों ने मिलकर 29 अक्टूबर काे अशोक नगर निवासी संदीप तथा राम पर तलवार से प्राणघातक हमला किया था। राम को गंभीर चाेट आई थी अौर वे जिला अस्पताल में उपचाररत हैं। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी ने आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है। सेशन कोर्ट में भारद्वाज और कुशवाह की जमानत पर सुनवाई होगी।