- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
उज्जैन:इस वर्ष नहीं होगा कालिदास समारोह…!
उज्जैन।हर वर्ष होने वाला अभा कालिदास समारोह इस वर्ष कोरोना की भेंट चढ़ जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस समारोह के आयोजन का स्वरूप बदलने के प्रति भी भोपाल में बैठे संस्कृति विभाग के आला अफसरों ने कोई रूचि अभी तक नहीं दिखाई है।हर वर्ष कालिदास समारोह के आयोजन हेतु अगस्त माह तक स्थानीय समिति का गठन होकर, बैठक हो चुकी रहती है। इस बैठक में संस्कृति विभाग के आला अफसर आते थे और स्थानीय समिति से आयोजन को लेकर चर्चा करते तथा सुझाव लेते थे।
उस अनुसार आयोजन का स्वरूप तय होता था। इस वर्ष अभी तक न तो स्थानीय समिति गठन हुआ और न ही भोपाल से इस बाबत अकादमी से पत्राचार हुआ। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के चलते आयोजन निरस्त हो जाएगा। जबकि कला प्रेमियों का मानना है कि यह आयोजन भले ही ऑनलाइन स्वरूप में जहां कलाकार है, वहां से प्रस्तुति देकर किया जाए। आयोजन की श्रृंखला को निरस्त नहीं करना चाहिए। यह भी कहना है कि जब देश में सारी गतिविधियां अनलॉक होकर सुचारू होने लगी है, ऐसे में यह आयोजन सामाजिक दूरी रखकर किया जा सकता है। वैसे भी एकल कलाकारों की प्रस्तुतियां मंच से होती ही है। नाटिकाओं का स्वरूप बदला जा सकता है।
वेबीनार का कहा है, आज से होगा प्रारंभ: प्रतिभा दवे
इस संबंध में कालिदास अकादमी की प्रभारी निदेशक प्रतिभा दवे ने बताया कि भोपाल से इस बारे में कोई रूचि नहीं ली गई है और न ही पत्राचार द्वारा कोई सूचना/निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर हमारे द्वारा जानकारी भेजी जाती है। कालिदास समारोह आयोजन को लेकर भी मार्गदर्शन मांगा गया था। वहां से कहा गया कि महाकवि कालिदास द्वारा लिखे गए नाटकों पर वेबीनार का आयोजन करो। इसी कड़ी में आज एक वेबीनार अपरांह साढ़े 3 बजे है, जिसे संस्कृतविद् डॉ.बालकृष्ण शर्मा एवं डॉ. मोहन गुप्त संबोधित करेंगे।