- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
खुल रहे थियेटर्स, इस हफ्ते री-रिलीज होंगी ये 6 बड़ी फिल्में
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर उन फिल्मों के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- इस हफ्ते से जैसा कि सिनेमाहॉल फिर से खुलने वाले हैं. 6 हिंदी फिल्में इस हफ्ते री-रिलीज के लिए अनाउंस की गई हैं. इनमें तानाजी, वॉर, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, मलंग, थप्पड़ और केदारनाथ शामिल हैं. आने वाले दिनों में कई और फिल्में शेड्यूल की जाएंगी.
इन सभी फिल्मों में से केदारनाथ साल 2018 में रिलीज हुई थी. क्योंकि इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत का केस चर्चा में बना हुआ है. इसी साल 14 जून को सुशांत ने खुदकुशी की. ऐसे में फैंस को ट्रीट देने के लिए सुशांत की मूवी केदारनाथ को फिर से बड़े पर्दे पर री-रिलीज किया जा रहा है. केदारनाथ का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था. मूवी में सुशांत के साथ सारा की जोड़ी बनी थी. इस रोमांटिक स्टोरी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था. ये सारा की पहली फिल्म थी.
इस साल रिलीज हुई फिल्मों में से अजय देवगन की तानाजी ने बंपर कमाई की थी. ये मूवी जनवरी में रिलीज हुई थी. तानाजी इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे ऊपर है. मार्च के बाद से तो सिनेमाघर बंद पड़े हैं. ऐसे में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई. कई मूवीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया. सिनेमाहॉल खुलने के बाद अब कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें 83 और सूर्यवंशम बड़ी रिलीज हैं. सूर्यवंशी दिवाली पर और 83 क्रिसमस पर रिलीज हो रही है.
