- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
- महाकाल मंदिर में बड़ी बैठक: श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर सिंहस्थ-2028 तक रोडमैप तय, 299 करोड़ का बजट मंजूर
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, शेषनाग मुकुट में दर्शन
लोगों की जागरूकता से पकड़ाया एक चैन स्नेचर
विद्या पति देवेन्द्र व्यास (55 वर्ष) निवासी अब्दालपुरा ननंद रजनी व बच्चों के साथ बाजार में कपड़ों की खरीददारी करने गई थीं। जहां से पैदल लौटते समय गीता कॉलोनी के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने विद्या के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और तेजगति से बाइक चलाकर भागे। महिला द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों का पीछा किया और खजूरवाली मस्जिद पहुंचकर बाइक के पीछे बैठे युवक को पकड़कर धुनाई कर दी।
इस दौरान बाइक चलाने वाला बदमाश भाग निकला। देवेन्द्र व्यास ने बताया कि पीछे बैठे बदमाश ने ही मंगलसूत्र झपटा था। उसके पास से मंगलसूत्र का टूटा हिस्सा बरामद भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़ाया बदमाश नागदा का रहने वाला है जबकि बाइक रतलाम पासिंग है। साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है।