- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
युवक की गला काटकर हत्या घर से बुलाकर लाया था दोस्त
युवक को उसका दोस्त घर से बुलाकर कलाली ले गया था। महाकाल पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
रोहित पिता देवीचंद माली 26 वर्ष निवासी जयसिंहपुरा गणेश कालोनी को रविवार दोपहर उसका दोस्त घर से बुलाकर सामने स्थित कलाली में ले गया। यहां पहले से मौजूद भूरा पिता गिरधारी माली निवासी जयसिंहपुरा ने रोहित से विवाद करते हुए चाकू से गरदन काट दी। गंभीर घायल रोहित कलाली से बाहर निकला और काकी बिंदिया बाई के ओटले पर गिर गया। उसका भाई सुनील पिता देवीचंद माली जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया। रोहित की बहन लक्ष्मी निवासी सांवराखेड़ी ने बताया कि रोहित लॉकडाउन के दौरान गुदरी बाजार में सब्जी का ठेला लगाता था। तभी घर लौटते समय भूरा माली से रोहित का मामूली विवाद हुआ था। पुलिस ने भूरा माली के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
देवउठनी ग्यारस पर बहन की है शादी
लक्ष्मी ने बताया कि रोहित के माता पिता नहीं हैं, वह परिवार से अलग रहता था। काकी की बेटी की देवउठनी ग्यारस पर शादी है। रोहित अपनी बहन की शादी की तैयारी में लगा था, लेकिन उसकी बदमाश ने हत्या कर दी।