- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
7 हजार में 50 ग्राम अफीम व 2 हजार रुपए किलो बिक रहा था डोडाचूरा
उज्जैन। हाईवे के ढाबों और ट्रक चालकों को अफीम व डोडा चूरा बेचने वाले दो बदमाशों को एसटीएफ की टीम ने पकड़कर लाखों का मादक पदार्थ जब्त किया है। पकड़ाये बदमाशों ने 7 हजार रुपये में 50 ग्राम अफीम और 2 हजार रुपये किलो डोडाचूरा बेचना कबूला है। एसटीएफ इकाई प्रभारी दीपिका शिंदे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम द्वारा ग्राम मुण्डली तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से 7 किलो 950 ग्राम अफीम और 1.55 क्विंटल डोडाचूरा कीमत 15 लाख रुपये का जब्त किया है। पकड़ाये बदमाशों ने पूछताछ में टीम को बताया कि गांव के ही व्यक्ति से उक्त मादक पदार्थ खरीदकर छोटे पैकेट में पैक करते थे और इन पैकेटों को हाईवे पर स्थित ढाबों के आसपास ट्रक चालकों को बेचते थे।
बदमाशों ने टीम को बताया कि 1500 से 2000 रुपये किलो में डोडाचूरा और 6 से 7 हजार रुपये में 50 ग्राम अफीम की पुडिय़ा बेचते थे। सुश्री शिंदे के अनुसार पकड़ाये मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय कीमत करोड़ों में है। दोनों बदमाशों को पकडऩे में निरीक्षक ममता कामले, उपनिरीक्षक जेएस परमार, एएसआई देवेन्द्र सिंह कुशवाह, प्र.आर. बजरंग पथरोड़, आर. सुनील झा, आर. संजय शुक्ला आदि की भूमिका रही।