- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
- उज्जैन में चेटीचंड पर भव्य शोभायात्रा: CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, झूलेलाल के जयकारे गूंजे
दीक्षांत समारोह:विक्रम यूनिवर्सिटी का CONVOCATION 20 फरवरी को
विक्रम विश्वविद्यालय का 24वां दीक्षांत समारोह 20 फरवरी को स्वर्ण जयंती सभागृह माधव भवन में होगा। इसके लिए 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 239 को पीएचडी, 69 स्नातकोत्तर और 34 स्नातक छात्र-छात्राओं को गोल्ड मैडल से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में 2018 व 2019 के पीएचडी/डीलिट उपाधि धारकों (1 जनवरी से 31 दिसंबर) और 2018 व 2019 की स्नातक अभ्यर्थियों को केवल स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।
2018 और 2019 की स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों को उपाधियां और विश्वविद्यालय की ओर से घोषित स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्रकुमार शर्मा ने बताया, दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने वाले पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 342 हो गई है। इनमें स्नातक गोल्ड मैडल प्राप्तकर्ता 34, स्नातकोत्तर गोल्ड मैडल प्राप्तकर्ता 69 और पीएचडी उपाधि प्राप्त कर्ता 237 शामिल हैं।
मानद उपाधि नहीं दिए जाएंगे
कुलपति डॉ. अखिलेश पांडेय ने बताया, दीक्षांत समारोह में इस बार मानद उपाधि नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में सागर के बाद उज्जैन में दूसरा विक्रम विश्वविद्यालय खुला था। इस लिहाज से यह सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। दीक्षांत समारोह में ही कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल परीक्षा व गोपनीय भवन के नवनिर्मित बिल्डिंग और भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगी।