- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उद्योगपुरी की पोहा फैक्ट्री में भीषण आग लगी
धान, पोहा, भूसा सहित मशीनें जलकर राख, पांच दमकलों ने काबू पाया
नागझिरी स्थित पोहा फैक्ट्री में अल सुबह आग लग गई जिस कारण फैक्ट्री में रखी धान, पोहा और भूसा जलकर राख हो गये। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दमकलों ने मौके पर पहुंचकर करीब 4 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नागझिरी उद्योगपुरी में शिप्रा फूड्स के नाम से पोहा फैक्ट्री संचालित होती है। फैक्ट्री के मैनेजर महेश पाठक निवासी महावीर नगर ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे फैक्ट्री में आग लगी। पड्रोस की फैक्ट्री के लोगों ने यहां रहने वाले कर्मचारी देवराज को सूचना दी जिसके बाद दमकल बुलाई गई। पाठक के अनुसार करीब 5 दमकलों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी के कारण फैक्ट्री में रखा धान, पोहा, भूसा सहित लाखों रुपये कीमत की मशीनें जलकर राख हो गईं। फैक्ट्री के मालिक महेश त्रिपाठी और निधि पाठक इंदौर में रहते हैं।