- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
MP में स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन:महाकाल-ओंकारेश्वर होते हुए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेगी ट्रेन
कोरोना में ठप हुए पर्यटन उद्योग को फिर से पटरी पर लाने के लिए IRCTC अब पर्यटन स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 17 मार्च को यह AC स्पेशल ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग से होते हुए मथुरा, आगरा, ग्वालियर के रास्ते प्रदेश के उज्जैन होते हुए गुजरात पहुंचेगी। ज्योतिर्लिंग एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के नाम से यह टूर पैकेज में प्रदेश के दो ज्योतिर्लिंग महाकाल और ओंकारेश्वर शामिल हैं। जिसमें ग्वालियर से भी पर्यटक शामिल होंगे। रविवार को यह जानकारी IRCTC के जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा ने दी है।
रविवार को उन्होंने ग्वालियर में बात करते हुए बताया कि 17 मार्च को महाकाल उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग से चलेगी। इस टूर का नाम ज्योतिर्लिंग एवं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दिया गया है। इसके लिए पर्यटक ग्वालियर में रेलवे स्टेशन पर IRCTC के केबिन और झांसी में IRCTC के अधिकारी दीपक उपाध्याय के साथ-साथ IRCTC की वेबसाइट पर टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।
हर सुविधा से लैस होगी
IRCTC के जनसंपर्क अधिकारी आनंद कुमार झा ने बताया कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए IRCTC ने देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए टूर पैकेजों की व्यवस्था की है। क्योंकि कोरोना महामारी के बाद देश में पर्यटन काफी कम हो गया है। ऐसे में इसे फिर से बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसमें हर प्रकार की सुविधा होगी। आराम दायक सीट, पेंट्रीकार और दूसरे लग्जरी सुविधा रहेंगी।
24500 होगी पैकेज की कीमत
इस टूर पैकेज की कीमत 24500 प्रति व्यक्ति रखी गई है। इसमें ट्रेन में लग्जरी सुविधाओं के साथ-साथ पर्यटक स्थलों पर घूमने फिरने का खर्चा, होटल्स का किराया, टैक्सी चार्ज आदि सब कुछ शामिल है।