- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि:उज्जैन के महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल घटाटोप स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों शिव नवरात्रि का उत्सव पारंपरिक तरीके से मनाया जा रहा है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी को भगवान महाकाल ने घटाटोप स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। पं. आशीष गुरु ने बताया कि बाबा महाकाल की जटाएं खुल चुकी हैं। भगवान महाकाल आनंदित होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इसके पूर्व पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राहम्णों द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ से किया गया। सायं पूजन के पश्चात बाबा श्री महाकाल को नवीन वस्त्र धारण करवाये गये। इसके अतिरिक्त मेखला, दुपट्टा, मुकुट, छत्र, मुण्ड माला एवं फलों की माला आदि धारण कराई गई। शनिवार को बाबा का छबीना रूप देखने को मिलेगा।