- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
शिवरात्रि दर्शन व्यवस्था के लिए चारधाम पार्किंग तक बैरिकेडिंग
महाकाल दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिये शामियाने भी लगाएंगे
उज्जैन। 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है जिसकी तैयारियां महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा शुरू हो चुकी हैं इसके अंतर्गत इस वर्ष दर्शनार्थियों की कतार चारधाम मंदिर पार्किंग से लगाने की योजना है। यहां तक बैरिकेडिंग भी हो चुकी है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर महाकालेश्वर मंदिर में ऑनलाइन परमिशन के बाद 25 हजार लोगों को दर्शन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि लाखों की संख्या में देश भर के लोग इस दिन भगवान के दर्शनों को मंदिर पहुंचते हैं। अभी तक मंदिर समिति द्वारा हरसिद्धी मंदिर से सामान्य लोगों की कतार लगवाकर बैरिकेडिंग के माध्यम से मंदिर में प्रवेश कराया जाता था, लेकिन इस वर्ष बेरिकेडिंग चारधाम पार्किंग के सामने तक की गई है जिससे स्पष्ट है कि सामान्य दर्शनार्थियों को यहां से बैरिकेडिंग में दर्शनों के लिये प्रवेश दिया जायेगा। बैरिकेडिंग के ऊपर शामियाने भी लगाये जा रहे हैं ताकि लोगों को तेज धूप की परेशानी से बचाया जा सके।