- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
विद्युत तार मुंह से छीलते समय युवक को लगा करंट, मौत
उछलकर नदी में गिरा, मुंह में फंसा रह गया तार
उज्जैन। नानाखेड़ी में रहने वाला युवक खेत में मोटर का तार मुंह से छील रहा था उसी दौरान तार में करंट आ गया। युवक उछलकर नदी में गिरा जिससे उसकी मौत हो गई।
हाकमसिंह पिता बहादुरसिंह 32 वर्ष निवासी नानाखेड़ी खेत में रखी पानी की मोटर का तार मुंह से छील रहा था। उसी दौरान तार में करंट आ गया। झटका लगते ही हाकमसिंह उछलकर नदी में जा गिरा। विद्युत तार उसके मुंह में ही फंसा रह गया। आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। नदी से हाकम को निकाला और अस्पताल लाये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि हाकम की 4 बच्चियां हैं। जब हाकम मुंह से विद्युत तार छील रहा था उस समय बिजली नहीं रहती। शेड्यूल नहीं होने के कारण निश्चिंत होकर मुंह से विद्युत तार छील रहा था और बिजली आ गई। भेरूगढ़ पुलिस ने शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।