- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि:उज्जैन के महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार के बाद हुई भस्मारती
उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तड़के 2.30 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खोल दिए गए। उसके बाद पुजारियों ने विधि विधान से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महराज ने बाबा महाकाल की भस्मारती की। बाबा का पिछले आठ दिनों से बाबा साकार स्वरूप में थे। आज निराकार रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। सतत 24 घंटे पर बाबा का जलधारा से अभिषेक होगा। पुजारियों ने तड़के बाबा का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन के सभी मंदिरों में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालय बाबा के जयकारों से गूंज रहे हैं। उज्जैन में 84 महादेव मंदिर हैं। इन मंदिरों में भी बाबा के आकर्षक श्रृंगार व पूजन हुए। भक्त बाबा का जलाभिषेक कर पूजन कर रहे हैं।
सिर्फ ऑनलाइन प्री बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश मिल रहा है
सुबह छह बजे से सिर्फ ऑनलाइन प्री बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। सुबह साढ़े सात बजे तक करीब दो हजार भक्तों ने दर्शन कर लिए। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पं. आशीष गुरू ने बताया कि आज रात 11 बजे से बाबा की सबसे बड़ी महापूजा शुरू होगी। महापूजा 12 मार्च की सुबह तक चलेगी। 12 मार्च को बाबा को दूल्हा स्वरूप में सजाया जाएगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे भस्मारती होगी।
श्रद्धालुओं ने कहा, बाबा के दर्शन कर धन्य हो गए
महाकाल मंदिर में सुबह छह बजे से ही भक्तों ने बाबा के दर्शन करने शुरू कर दिए हैं। मुंबई से अाई आशा शर्मा ने कहा कि वह परिवार के साथ एक दिन पहले ही उज्जैन आ गईं थीं। आज सुबह बाबा के दर्शन मिले ताे जीवन धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि बाबा से यही प्रार्थना की है कि जैसे आपने कोरोना काल में सबके कष्ट दूर किए हैं उसी तरह से आगे भी सबके संकट दूर करना। हम सब आपके बच्चे हैं। मुंबई से दर्शन करने आईं कीर्ति शर्मा ने कहा कि महाकाल सरकार के दरबार में आकर मन प्रसन्न हो गया। सुबह-सुबह दर्शन पाकर हम तो धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि बाबा से हमने विश्व में शांति की कामना की। देश के सभी परिवारों में खुशी हो।