- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
बाइक से आ रहे युवक की ट्राले से टकराने से मौत
उज्जैन। रविवार शाम दाऊदखेड़ी में रहने वाला युवक 8 वर्षीय भांजी को बाइक पर बैठाकर चप्पल दिलाने उज्जैन आ रहा था। सांवराखेड़ी रोड़ पर बीच रास्ते में खड़े ट्राले से बाइक टकराने के बाद युवक की मौके पर मौत हो गई और भांजी को भी चोंटे आईं।
नीलगंगा पुलिस ने ट्राला जप्त करने के बाद शव का पीएम कराया है। बहादुर झाला पिता राजाराम 18 वर्ष निवासी दाऊदखेड़ी मजदूरी करता था। रविवार शाम 7.30 बजे वह अपनी भांजी दिव्या पिता कमल को बाइक पर बैठाकर चप्पल दिलाने उज्जैन आ रहा था तभी सांवराखेड़ी रोड पर बीच सड़क पर खड़े ट्राला क्रमांक जीजे 12 बीडब्ल्यू 5160 से बहादुर की बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बहादुर की मौके पर मृत्यु हो गई। भांजी दिव्या के पैरों में भी चोंटे आई। नीलगंगा पुलिस ने ट्राला जब्त कर उसके ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।