- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन का टेंशन:महाकाल दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आ-जा रहे
कोविड हॉस्पिटल माधवनगर में शनिवार देर रात लिक्विड ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति में पहुंच गई। सिलेंडर भी 10 ही थे। ऐसे में बढ़ते मरीजों के बीच अतिरिक्त ऑक्सीजन की डिमांड अस्पताल में बनी हुई थी। कोविड हॉस्पिटल के ऑक्सीजन इंचार्ज अखिलेश चौहान ने सप्लायर प्रदीप गैस एजेंसी के संचालक को रात में ही फोन पर कहा कि ऑक्सीजन के टैंक 1 घंटे में भेजो। जवाब मिला नहीं भेज सकता। सुबह छह बजे तक पहुंचा दूंगा। इंचार्ज ने कहा मरीज बढ़ रहे हैं, अतिरिक्त ऑक्सीजन जरूरी है।
ऐसे में इंचार्ज को दूसरे सप्लायर को फोन लगाकर लिक्विड ऑक्सीजन के टैंक की डिमांड करना पड़ी। इधर, कोरोना को लेकर सोमवार से फिर सख्ती होगी। स्पॉट फाइन के अलावा अस्थायी जेल भी भेजा जाएगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में चरक अस्पताल को फिर से कोरोना मरीजों का सेंटर बनाया जाएगा। गंभीर मरीज बढ़ने से अब फिर से ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ने लगी है। ऑक्सीजन की बचत नहीं की और लॉस नहीं रोका गया तो ऑक्सीजन का संकट फिर से आ सकता है। शेष|पेज 7 पर
सप्लायर ने असमर्थता जताई थी
^मरीजों की बढ़ती देख एहतियातन अतिरिक्त ऑक्सीजन की डिमांड पर सप्लायर को फोन लगाकर 1 घंटे में सप्लाई का कहा था। उन्होंने असमर्थता जताई तो मुझे दूसरे सप्लायर को फोन लगाना पड़ा।
अखिलेश चौहान, इंचार्ज, ऑक्सीजन सिस्टम