- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
महाकाल मंदिर अन्नक्षेत्र में मजदूर पर चैनल गिरी
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर धर्मशाला स्थित अन्नक्षेत्र को ध्वस्त किये जाने का कार्य किया जा रहा है। सुबह यहां तोडफ़ोड़ के काम में लगे मजदूर पर चैनल गिर गई जिसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती कराया गया।
राजू पिता कालू निवासी रतलाम ने बताया कि वह कई दिनों से महाकाल मंदिर धर्मशाला तुड़ाई के काम में लगा था। सुबह अन्नक्षेत्र की दीवारों की तुड़ाई का काम चल रहा था। उसके साथ अन्य मजदूर भी लगे थे। राजू जब चैनल हथोड़े से तोड़ रहा था उसी दौरान चैनल उसके ऊपर आ गिरी जिससे वह घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से तुरंत जिला चिकित्सालय लाकर उपचार कराया गया।