- उज्जैन में पनीर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर: दूसरी डेयरी के नाम पर होटलों को दिए जा रहे थे बिल, खाद्य विभाग ने जब्त किए नमूने
- उज्जैन में सड़क धंसने से नाले में पलटा सीमेंट से लदा ट्राला: 3.50 लाख का माल हुआ खराब, चालक सुरक्षित; व्यापारियों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
- उज्जैन: मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, चरक अस्पताल से भागने के बाद शहरभर में तलाश तेज
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
मंदिरों के निर्माल्य से बन रहा हर्बल गुलाल
अगरबत्ती बनाने के बाद किया नया प्रयोग
उज्जैन। शहर के मंदिरों से निकलने वाले फूलों से अब तक अगरबत्ती तैयार हो रही थी, लेकिन इस वर्ष हर्बल गुलाल भी बनाई गई है जिसे होली पर्व पर विक्रय के लिये महाकाल मंदिर स्थित स्टॉल पर रखा गया है।
आयुर्वेदिक कॉलेज के पास स्थित निर्माल्य से अगरबत्ती बनाने का कारखाना संचालित करने वाले मनप्रीत ने बताया कि दीपाली अरोरा ने फूलों से हर्बल गुलाल बनाने पर रिसर्च कर अनेक जानकारियां जुटाई जिसके बाद यह आइडिया मिला कि गेंदे व गुलाब के फूलों से हर्बल गुलाल तैयार की जा सकती है। मनप्रीत ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य, फूल, पत्ते आदि को कारखाने में लाकर अलग-अलग किया जाता है। उन्हें सुखाने के बाद अगरबत्ती धूप बत्ती तैयार की जाती है, लेकिन इस बार गेंदे व गुलाब के फूलों में आर्गेनिक कलर मिलाकर हर्बल गुलाल तैयार की गई है। इस वर्ष 190 किलो गुलाल तैयार हुई है जिसे महाकाल मंदिर के पीछे काउंटर के अलावा कारखाने से भी विक्रय किया जा रहा है।