- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
एक तरफ कोरोना का डर, दूसरी तरफ परीक्षा
उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिये सेंटरों पर पहुंचे सैकड़ों विद्यार्थी
ये परीक्षा की घड़ी है…
उज्जैन।एक ओर कोरोना का कहर फिर बढऩे लगा है। प्रशासन द्वारा कोरोना नियमों का पालन कराने के लिये विभिन्न उपाय किये जा रहे हैं, ऐसे में उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु आज परीक्षा आयोजित की गई जिसमें अलग-अलग सेंटरों पर सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश के लिये जिले के कुल 9 सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन किया गया।
सुबह 10 से 12 बजे के बीच आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने के लिये सेंटरों पर विद्यार्थी सुबह 8 बजे से पहुंचना शुरू हो गये। महाकाल मंदिर के पास स्थित सराफा हायर सेकेंडरी स्कूल सेंटर में 500 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। अपना रोल नंबर, रूम नंबर देखने के लिये विद्यार्थी एक के पास एक खड़े नजर आये, हालांकि सभी ने मास्क लगाया था लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाया। प्राचार्य मुकेश त्रिवेदी ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश के दौरान कोरोना नियमानुसार हाथ सेनेटराइज कराये जा रहे हैं। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के लिये कोशिश कर रहे हैं एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी बैठे।