- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
मैं तुम्हारा जन्मदिन नहीं मना सका, जिंदगी से थक गया हूं लिखकर युवक ने लगाई फांसी
पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट, कर्ज और बेरोजगारी से तंग युवक ने की आत्महत्या
उज्जैन। मैं जिंदगी से थक चुका हूं, तुम्हारा जन्मदिन नहीं मना सका आदि बातें सुसाइड नोट में लिखकर युवक ने स्कार्फ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है। जय श्रीवास्तव पिता शंकरलाल 28 वर्ष निवासी इंदिरा नगर स्टील फैक्ट्री में काम करता था जो बंद हो गई। बेरोजगार जय श्रीवास्तव ने बुधवार शाम स्कार्फ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी झलक प्रायवेट कंपनी में काम करती है। शाम को जब घर लौटी तो पति को फंदे पर लटका देखा। उसका बेटा नानी के घर था।
जय श्रीवास्तव द्वारा फांसी लगाने की सूचना चिमनगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई सेंधव ने बताया कि जय ने स्कार्फ से फांसी लगाई थी। पलंग से एक सुसाइड नोट पड़ा मिला जिसमें लिखा था मैं जिंदगी से थक चुका हूं, तुम्हारा जन्मदिन भी नहीं मना सका। जय के परिजनों के मुताबिक वह माता पिता से अलग रहता था, उनका इकलौता पुत्र था। 3 वर्ष पहले उसने झलक से प्रेम विवाह किया था, इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहता था। बेरोजगारी और कर्जे से परेशान था।