- नंदी हाल से गर्भगृह तक गूंजे मंत्र—महाकाल के अभिषेक, भस्मारती और श्रृंगार के पावन क्षणों को देखने उमड़े श्रद्धालु
- महाकाल की भस्म आरती में दिखी जुबिन नौटियाल की गहन भक्ति: तड़के 4 बजे किए दर्शन, इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद
- उज्जैन SP का तड़के औचक एक्शन: नीलगंगा थाने में हड़कंप, ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी—एक दिन का वेतन काटने के आदेश
- सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का संदेश, उज्जैन में निकला भव्य एकता मार्च
- सोयाबीन बेचकर पैसा जमा कराने आए थे… बैंक के अंदर ही हो गई लाखों की चोरी; दो महिलाओं ने शॉल की आड़ में की चोरी… मिनट भर में 1 लाख गायब!
बेकाबू कोरोना:उज्जैन में दो कोरोना पॉजिटिव और तीन संदिग्ध मरीजों की मौत
शहर के अस्पतालों में 2 कोरोना पॉजिटिव और 3 कोरोना संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई। चार का अंतिम संस्कार त्रिवेणी स्थित सीएनजी शवदाह गृह में हुआ तथा एक का चक्रतीर्थ पर किया गया। रविवार को जिले में 98 नए पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 87 शहर के व 11 ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। यानी कोरोना शहर के साथ तहसील क्षेत्रों में भी फैल रहा है। त्रिवेणी मुक्तिधाम स्थित सीएनजी शवदाह गृह को कोरोना पॉजिटिव व संदिग्ध मरीजों की मौत होने पर शवदाह के लिए तय किया गया है। सामान्य अवस्था में मृत्यु होने पर दाह संस्कार चक्रतीर्थ और त्रिवेणी मुक्तिधाम पर किया जा रहा है।
रविवार सुबह ही त्रिवेणी के सीएनजी शवदाह पर 7 कोरोना मरीजों की मौत की सूचना दी गई थी। लेकिन शाम तक 4 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। सीएनजी शवदाह गृह में एक शव के दाह संस्कार में करीब दो घंटे लगते हैं। पहला शव करीब 11 बजे लाया गया था। इसलिए सीएनजी शवदाह गृह में अंतिम संस्कार के लिए दो घंटे के अंतराल से पहुंचाया गया। शाम तक 4 शवों का अंतिम संस्कार हुआ। सीएनजी शवदाह गृह पर वेटिंग के चलते एक कोरोना संक्रमित मरीज के शव का अंतिम संस्कार चक्रतीर्थ पर किया गया। अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंच गया है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को 98 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। एक दिन में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इनमें अधिकांश मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। मृत्यु दर भी बढ़ गई है। दो पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। इनके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। रविवार को लैब से 1079 लोगों की रिपोर्ट आई है।
इनमें शहरी क्षेत्र के 87, नागदा के 2 व बड़नगर के 5, तराना का 1 मरीज तथा घटिया के 3 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनके सहित 98 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6727 हो गई है तथा एक्टिव मरीज बढ़ कर 936 हो गए हैं। मार्च से लेकर लेकर अब तक नौ पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को 50 मरीज स्वस्थ होने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं। इनके साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 5679 हो गई है।