- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
उज्जैन में नर्सों को चेतावनी:कोरोनाकाल में 18 पुरुष व महिला नर्स ड्यूटी से गायब
ट्रेनिंग कर अस्पताल में ज्वाइन नहीं करने वाले 18 महिला व पुरुष नर्सों को नोटिस जारी किया गया है। कई बार बुलाने के बाद भी ये लोग नौकरी ज्वॉइन नहीं कर रहे हैँ। प्रशासन ने 24 घंटे में माधव नगर अस्पताल में ज्वॉइन करने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने पर कलेक्टर ने महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है।
माधव नगर अस्पताल में विभिन्न चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी प्रशासन द्वारा लगाई गई है। इनमें से कुल 18 पुरुष व महिला नर्स द्वारा ड्यूटी ज्वॉइन नहीं की गई है। जिन कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी जॉइन नहीं की गई है, उनमें नेहा टाक, अनिल वर्मा, अंजू मालवीय, अशोक कराड़ा, अशोक यादव, गोविंद राजपूत, जया खेरवार, ज्योति चौहान, ज्योति पंवार, कृष्णपाल सिंह, कमल बादल, शाहरुख खान, माधुरी व्यास, सुष्मिता सोलंकी, उमा सागर, अक्षय त्रिवेदी, रचना परमार व सरिता बचले शामिल हैं।
माधव नगर कोविड अस्पताल में हालत ये है कि कुल 130 बेड की व्यवस्था है, लेकिन यहां मरीजों की संख्या 145 तक पंहुच गई है। इसके अलावा वे मरीज अलग हैं, जो अस्पताल के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। पूरा अस्पताल मरीजों से पटा पड़ा है। हालांकि कई डाॅक्टर और नर्सिंग स्टाफ के अलावा अन्य स्टाफ मुस्तैदी से मरीजों की जान बचाने में लगा है। माधव नगर में नई पदस्थापना के बाद भी 18 पुरुष व महिला नर्स ने सेवा और शपथ की परवाह किए बगैर आपातकाल में भी ड्यूटी ज्वाॅइन नहीं की।