- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
हे भगवान!:उज्जैन में मरीज को लगाने की जगह बाजार में ब्लैक में बेच दिए रेमडेसिविर
कोरोना महामारी में भी कालाबाजारी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। इंदौर के बाद उज्जैन में भी मरीज को लगाने की बजाय रेमडेसिविर इंजेक्शन बाजार में बेचे जा रहे थे। पुलिस ने जाल बिछाकर देशमुख अस्पताल के तीन और आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से जुड़े पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन लोग फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं।
रविवार को थाना चिमनगंज व साइबर टीम को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना मिली। पुलिस को बताया गया कि अलाउंस सिटी के सामने आगर रोड उज्जैन पर तीन लोग रेमडेसिविर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों से दो इंजेक्शन अवैध रूप से ऊंचे दामों में कालाबाजारी करते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया।
इनसे 1 इंजेक्शन, एक्टिवा जब्त कर गिरफ्तार किया गया। उक्त तीनों आरोपियों द्वारा रेमडेसिविर किसी अन्य दो व्यक्तियों से खरीदना बताया गया। दोनों की तलाशी पर एक रेमडेसिविर व एंटी बायोटिक इंजेक्शन मिले। पूछताछ में आइसोलेशन वार्ड में काम करने वाले तीन साथियों से इंजेक्शन खरीदना बताया है। तीनों से एक रेमडेसिविर व एक एंटी बायोटिक इंजेक्शन जब्त किया गया। आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है।
ऐसे करते थे कालाबाजारी
गिराेह के मास्टर माइंड कुलदीप, राजेश और सरफराज हैं। तीनों देशमुख अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में काम करते हैं। कुछ आर्डी गार्डी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में शामिल हैं। ये लोग मरीजों को लगने वाले 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन में से कटौती कर कुछ को बचा लेते थे। यानि मरीज को इंजेक्शन नहीं लगाते थे। इसके बाद इसी इंजेक्शन को बाहर लाकर बेच देते थे।
इन आरोपियों को पकड़ा गया
1. लोकेश पिता श्यामलाल आंजना (22) निवासी ग्राम बटवडी थाना अकोदिया
जिला शाजापुर हाल मुकाम एलाउंस सिटी आगर रोड उज्जैन
2. प्रियेश पिता विनोद चौहान (21) निवासी मिशन कम्पाउण्ड देवास रोड उज्जैन
3. भानुप्रताप पिता रघुवीर सिंह राजपूत (19) निवासी ग्राम पांदा थाना टोंकखुर्द जिला देवास हाल मुकाम एलाउंस सिटी आगर रोड उज्जैन
4. सरफराज शाह पिता शहीद शाह (22) निवासी टोककला जिला देवास हाल मुकाम देशमुख अस्पताल के सामने उज्जैन
5. वैभव पिता विजय पांचाल (19) निवासी महिदपुर रोड उज्जैन हाल मुकाम एलाउंस सिटी आगर रोड उज्जैन
6.हरीओम पिता शांतिलाल आंजना (19) निवासी ग्राम पुलायखोर्द अकोदिया के
पास सुन्दरसी जिला शाजापुर हाल मुकाम एलाउंस सिटी आगर रोड उज्जैन
7. कुलदीप पिता सुनील चौहान (22) निवासी पिपलोदा उन्हेल थाना बिरलाग्राम हाल मुकाम एलाउंस सिटी म.न. 332/16 उज्जैन
8. राजेश पिता जयराम नरवरिया (25) निवासी हामुखेड़ी देवास रोड थाना नागझिरी उज्जैन।
रासुका की तैयारी
पुलिस सभी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी करेंगी। इसमें तीन फाइनल ईयर के स्टूडेंट डॉक्टर है। इन्हें कोविड वार्ड में तैनात किया गया था। अभी तक आरोपी 20 से 25 इंजेक्शन बेच चुके है। इंजेक्शन के दाम 20 से 30 हजार रुपए तक वसूल किए है।
पुलिस की सूचना देने की अपील
उज्जैन एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) अमरेन्द्र सिंह ने जनता से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के उपचार हेतु रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की सूचना प्राप्त हो या किसी व्यक्ति द्वारा इंजेक्शन को निर्धारित दामों से बढ़ा चढ़ाकर, स्टॉक कर बेचा जा रहा हो, या ब्लैक मार्केटिंग की जा रही हो तो संबंधित सूचना शांतिदूत मोबाइल नंबर 7049119001 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णत गुप्त रखा जाएगा।