- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
पुलिस थाने से महज 200 मीटर दूर चोर ने बैंक में किया प्रवेश; गनीमत रही कुछ ले नहीं जा सका
कोरोना कर्फ्यू में जहां आम लोगों को घर से निकलने पर प्रशासन ने प्रतिबन्ध लगा दिया है वहीं देर रात देवास गेट थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर SBI बैंक के ताले तोड़कर एक लड़का बैंक में घुस गया। बैंक के अंदर तिजोरी सहित नकद काउंटर तोड़ने की कोशिश करता दिखा। इस दौरान वह CCTV में कैद हो गया। गनीमत रही कि चोर कुछ ले नहीं जा सका। सुबह जब बैंक के कर्मचारी पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली।
उज्जैन के देवास गेट थाना क्षेत्र के माधव कॉलेज से लगी हुई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में देर रात अज्ञात बदमाश ने ने चोरी का प्रयास किया। हैरत की बात यह है कि कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है लेकिन इसके बावजूद भी बैंक में चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचना पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। मंगलवार को जब बैंक अधिकारी पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इस पर से देवास गेट थाने पर खबर की गई।
जांच करने पहुंची CSP हेमलता अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात चोर दिखाई दिया है। CCTV फुटेज में चोर कम उम्र का लड़का दिखाई दे रहा है। मैनेजर मधु स्मिता भार्गव ने बताया कि बैंक में चोरी की घटना की जानकरी लगते ही पुलिस को अवगत करा दिया था। चोर ने सिर्फ फाइलें इधर उधर कर दी है लेकिन रुपए ले जाने में कामयाब नहीं हो सका है। घटना रात 2 बजे से करीब 3 बजे के बीच की है।
जिस जगह बैंक में चोरी का प्रयास हुआ है वह शहर के अति व्यस्तम क्षेत्र में से एक है। फिलहाल कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। ऐसे में हर चौराहे पर पुलिस का पहरा लगा है। इतने इंतजाम होने के बाद भी मुख्य चौराहे की बैंक में कम उम्र के लड़के द्वारा बैंक के ताले तोड़कर अंदर घुस जाना अपने आप में हैरत की बात है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।