- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कोरोना में कार्रवाई:2277 लोगों को अस्थाई जेल भेजा और 14 दुकान-प्रतिष्ठानों को सील भी किया
लगातार कार्रवाई के बावजूद भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लापरवाह लोगों के कारण कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। बहरहाल अब शुक्रवार से इन लापरवाह लोगों पर और ज्यादा सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना काल में प्रशासन ने मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाए रखने व घरों से बाहर नहीं निकलने की गाइड लाइन जारी कर विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा रखा है। बावजूद लोग ये सारी गलतियां कर रहे हैं, दोहरा भी रहे हैं। ऐसा कर ये स्वयं के साथ ही दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
आंकड़े बताते हैं कि पुलिस-प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने एक अप्रैल से 5 मई तक के 35 दिनों में बगैर मास्क पहनने वाले व दो गज की दूरी का पालन नहीं करने वाले 4185 लोगों पर चालानी कार्रवाई कर इनसे 7 लाख 85 हजार 470 रुपए जुर्माना वसूला। साथ ही 2277 लोगों को अस्थाई जेल में घंटों तक बंद भी रखा। इस अवधि में 14 दुकानें व प्रतिष्ठानों पर सील की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 1987 लोगों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में धारा 188 के तहत एफआईआर भी करवाई गई। जिले में ऐसा पहली बार हुआ है कि 35 दिन में 1987 लोगों के खिलाफ इस तरह की धारा में एफआईआर दर्ज की गई हो।
अब और सख्ती की जाएगी, जुर्माने की बजाय एफआईआर दर्ज करवाएंगे
उक्त बंदिशें लागू करने का प्रशासन का आशय यह था कि लोग बेवजह घरों से बाहर नहीं निकले, मास्क पहने और दो गज की दूरी का पालन करते रहे। ताकि संक्रमण को रोका जा सके। लेकिन लोग लापरवाही करते रहे और उन पर कार्रवाई होती रही। बहरहाल अब स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और ज्यादा सख्ती के मूड में हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इसे लेकर निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शुक्रवार से बेवजह शहर में घूमने वालों पर एफआईआर दर्ज करवाए, उन्हें जेल में रखें।
आज से ज्यादा सख्ती बरतेंगे
कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने वाले लापरवाहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार से ऐसे लोगों के खिलाफ और ज्यादा सख्ती बरती जाएगी।
-जितेंद्र सिंह चौहान, कोरोना के प्रशासनिक नोडल अधिकारी