- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
चक्रवाती तूफान का असर:दिनभर तपन, रात में तेज हवा के साथ बारिश
शहर में चक्रवाती तूफान का असर रविवार सुबह से दिखाई देने लगा। दोपहर में बादलों ने दस्तक दी। शाम तक पूरा आसमान बादलों से ढंक गया। काले बादलों की आवाजाही के बीच हवा का रुख कभी मंद तो कभी तीव्र रहा। शाम को पूरा आसमान बादलों से ढंक गया। शहर के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई है। इससे सड़कें तरबतर हो गईं। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार तेज हवा, गरज चमक के साथ मध्यम और हल्की बारिश हुई है। ऐसी स्थिति 20 मई तक रहने की संभावना है। ताऊ-ते तूफान के कारण आ रही नमी से आ रही है। जिससे आने वालों दिनों में भी बादलों की आवाजाही के साथ कहीं तेज ताे कहीं हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।
रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर 29.5 डिग्री
तूफान के सरगर्मी के बीच दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप रही। गर्म हवा भी चली। रात के तापमान की बात करें तो यह इसी सीजन का सबसे ज्यादा तापमान था। शाम को बादलों की आवाजाही से मौसम अचानक बदल गया। हवा की रफ्तार जो सुबह 8 किलोमीटर प्रतिघंटा थी वह बढ़कर 14 किलोमीटर तक पहुंच गई।